Search

April 20, 2026 4:47 am

राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर और मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का एवं मासिक गुरु गोष्ठी आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित प्रधान शिक्षकों को अपार आईडी प्रशिक्षण सहित अन्य विषयों पर आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जानकारी देते हुए पाकुड़िया बीईईओ मार्सिला सोरेन ने बताया कि इस वर्ष से युडाइस में अपार (आटोमोटेड परमानेंट एकेडेमिक अकाउंट रजिस्ट्री )आईडी को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा इस आईडी के माध्यम से सभी बच्चों का शैक्षणिक गतिविधियो का जायजा लेंगे। इसमे बच्चो की आईडी अलग अलग जेनेरेट होंगे। जो कभी बदल नही सकता। इसमे युडाइस में जुड़ जाने के बाद वह रह जायेगा। इसमे बच्चो की शैक्षणिक सहित हर विषयवस्तुओं की जानकारी समावेश रहेगी।।इसलिए अपार आईडी को लेकर सभी शिक्षक कार्य करे व बच्चों को जोड़ने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।वहीं बीपीओ उज्जवल अल्फ्रेड मरांडी ने विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति , ड्राप आउट बच्चो को विद्यालय से जोड़ना , भौतिक विकास , शौचालय , पेयजल , विद्यालय की सफाई , मध्यान्ह भोजन , गुणवत्तापूर्ण पठनपाठन आदि को लेकर जानकारी देते हुए बीपीओ ने निर्देश दिया कि एसएमसी के द्वारा विद्यालय की सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभानी है। जिससे कि शिक्षा की स्तर उच्च हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!