Search

April 20, 2026 3:22 am

एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई अपराध गोष्टी की समीक्षा बैठक।

अपराध नियंत्रण और त्वरित निष्पादन पर जोर।

एस कुमार

महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की. बैठक में अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, पाकुडिया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह , रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार मौजूद थे. बैठक में एसडीपीओ ने बारी- बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिये. साथ ही अंतर्राज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया. गोष्ठी में फिरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी करने, नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिये.

Also Read: E-paper 24-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!