Search

April 20, 2026 3:29 am

अन्नपूर्णा पूजा नवान्न पर्व का आयोजन: बंगाली समुदाय ने पूरी निष्ठा के साथ मनाया त्योहार।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के बान्नोग्राम, पाकुड़िया, चौकीसाल सहित अन्य गांव में बंगाली समुदायों ने अन्नपूर्णा पूजा नवान्न पर्व पूरी निष्ठा के साथ मनाया।इस दौरान बन्नोंग्राम गांव में श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित माता अन्नपूर्णा देवी की पूजा की। गांव के कमेटी द्वारा पंडाल स्थापित कर विभिन्न प्रकार की मूर्तियों को भी स्थापित किया गया था। जानकारी के अनुसार नए अनाज से बने पकवान एवं मिष्ठान्न माता अन्नपूर्णा को समर्पित किया गया।यह पर्व नई फसल (धान) उगने के खुशी में मनाया जाता है। इस पर्व का उद्देश्य नई फसल (धान) सबसे पहले देवी-देवताओं की अर्पण करना होता है। इस पर्व में माँ लक्ष्मी के रूप में माँ अन्नपुर्णी की पूजा की जाती है। इस पर्व का में नई फसल से के अन्न से भोग बनाकर प्रसाद के रूप में माँ अन्नपुर्णी को अर्पण की जाती है। इस पर्व से पहले नई फसल से बने अन्न का ग्रहण नहीं की जाती है। यह पर्व हर साल अगहन महीना में अलग- अलग गाँव में अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है। इस पर्व के लिए पंजीका में कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं रहती है। अपने सुविधा अनुसार मनाये जाते है।

img 20241204 wa00373146806815433774115

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!