Search

April 20, 2026 3:24 am

उपायुक्त ने कोल कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, भूमि अधिग्रहण और अन्य मामलों पर हुई चर्चा।

सतनाम सिंह

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार ने कोल कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में डब्लूपीडीसीएल व बीजीआर के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त ने भूमि अधिग्रहण को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर जितने मामले लंबित पड़े है। उसका जल्द निपटरा करें। उपायुक्त द्वारा विभिन्न विभागों में लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र, भूमि हस्तांतरण एवं लीज बंदोबस्ती, ग्राम सभा, मुआवजा, नियोजन, विस्थापन समेत अन्य मामलों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अमड़ापाड़ा एवं कोल कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

img 20241205 wa00123607418733388699098

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!