Search

August 13, 2026 10:42 pm

साइकिलिंग में बबंत और सोहागिनी ने मारी बाजी, युवाओं ने दिया फिटनेस का संदेश

पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, एसडीओ, एसडीपीओ, कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बबंत हंसदा ने पहला स्थान हासिल किया। सोइबुल शेख दूसरे और सहबाज अली तीसरे स्थान पर रहे। राजकुमार ने चौथा और नजमी शेख ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सोहागिनी हंसदा प्रथम, सोनाली हंसदा द्वितीय और अंकिता मंडल तृतीय रहीं। लक्ष्मी भगत चौथे और रेयाक्षा परवीन पांचवें स्थान पर रहीं।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला साइकिलिंग संघ की ओर से क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर विजेताओं में खासा उत्साह दिखा। इस मौके पर उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल ने कहा कि साइकिलिंग जैसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे अनुशासन और खेल भावना भी विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से खेल और फिटनेस को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

img 20260813 wa00347593050070871729609
img 20260813 wa00335809394498631896968

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!