Search

April 20, 2026 1:52 am

बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल, पाकुड़ रेफर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के दुमका लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क सूरजबेडा के समीप बीते दिन बुधवार को एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक चालक वसीम अंसारी उम्र 35वर्ष अमड़ापाड़ाकी से लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहे थे ठीक सूरजबेडा के समीप बाइक अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे बाइक चालक वसीम अंसारी के साथ साथ पीछे बैठे जोहरा खातून 31वर्ष घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का ईलाज कर बेहतर ईलाज हेतु पाकुड़ रेफर कर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!