राजकुमार भगत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि पर पाकुड़ शहर के अंबेडकर चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को विद्यार्थी परिषद सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाती है।इस दिन को मनाने का मकसद, बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देना और उनकी विरासत को सम्मानित करना है। बाबा साहेब का अथक संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है।आज, जब हम उनके योगदान को याद कर रहे हैं, हम उनकी दृष्टि को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं।
नगर मंत्री हर्ष भगत ने बताया कि आज बाबा साहब की पुण्यतिथि पर हम उन्हें नमन करते हैं। हम सभी को उनके द्वारा बताए गए नक्शे कदम एवं उनके द्वारा लिखित संविधान पर चलकर इस देश को विश्व पटल पर प्रथम श्रेणी पर लाना है। भारत के विकास में बाबासाहेब द्वारा लिखित संविधान की सबसे अहम भूमिका है।





