Search

April 19, 2026 9:21 pm

विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच ड्रेस एवं जूता, मोजा का किया गया वितरण

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मोंगलाबांध में शनिवार को प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के कुल 58 बच्चों एवं प्राथमिक विद्यालय आमकोना में 36 बच्चों को स्कूल ड्रेस एवं जूता, मोजा वितरण किया गया । वहीं मौजूद मोंगलाबांध पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा, मुखिया करुणा हेंब्रम, प्रधानाध्यापक इबरार आलम , प्राथमिक विद्यालय आमकोना के प्रधानाध्यापक अब्दुल रहीम एवं अन्य शिक्षकों द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस एवं जूता मोजा का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इबरार आलम ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय वर्ग के नामांकित दोनों विद्यालय के कुल 94 बच्चों को स्कूल ड्रेस , जूता , मोजा एवं स्कूल बैग दिया गया । जूता , मोजा , बैग एवं स्कूल ड्रेस पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी देखी गई । मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!