Search

August 5, 2026 3:40 pm

डीसी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप्प आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट।

पाकुड़। साइबर अपराधियों ने अब पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बना ली है। इस फर्जी नंबर +66 616482051 से जिले के अधिकारियों और अन्य लोगों को संदेश भेजकर रुपये और उपहार की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि इस नंबर का उपायुक्त या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। उपायुक्त कार्यालय के अनुसार यह पूरी तरह साइबर ठगी का प्रयास है। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके नाम से किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से संदेश, कॉल अथवा पैसे या उपहार की मांग की जाती है तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी भी स्थिति में बैंकिंग या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। जिला प्रशासन ने कहा है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल की सूचना तुरंत निकटतम थाना या साइबर पुलिस को दें, ताकि साइबर ठगों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनधिकृत संदेश पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!