Search

April 19, 2026 9:45 pm

पिकअप वैन की चपेट में आया एक ही परिवार के 4 लोग,9 वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के डिस्कोमोड चौक पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक पिकअप वैन ने एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गया है । इस हादसे में घायल हुए लोगों में धर्मोखांपड़ा गांव निवासी रब्बेकूल शेख की 9 वर्षीय बेटी हाफिज खातून, 18 वर्षीय राहिद शेख और उनकी पत्नी साजिदा बीबी शामिल हैं। हाफिज खातून की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका एक पैर पिकअप वैन के नीचे कुचल गया है। परिजनों ने बताया कि रब्बेकू शेख अपने परिवार के साथ बनारस में मजदूरी का काम करते हैं, जिससे उनका परिवार चलता है। रविवार सुबह ही वे अपने निजी घर धर्मखांपड़ा आए थे और राशन डीलर के पास ई-केवाईसी के लिए जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार में महेशपुर से मुराराई की ओर आ रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पूरे परिवार को रास्ता पार करते समय रौंद दिया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप वैन में गंजा सहित भरा हुआ चिलम मिला है, जिससे लोगों को शक है कि ड्राइवर गंजा पीकर गाड़ी चला रहा था, जिस कारण यह घटना घटी है। महेशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने घायलों को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

img 20241208 wa00042458186917616164565
img 20241208 wa00056063573787308274249
img 20241208 wa00068238721670343497272

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!