Search

April 27, 2026 8:26 pm

दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला, महिला ने पति सहित आठ पर दर्ज कराई शिकायत।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के रोलाग्राम गांव में दहेज के लिए प्रताड़ना और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता हफीजा खातून ने अपने पति रमजान मियां सहित आठ लोगों के खिलाफ महेशपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि घटना देर रात करीब 10 बजे की है, जब सभी घर के सदस्य सो रहे थे। उसी दौरान उसका पति रमजान मियां मायके आया और दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा। हफीजा की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां उसे बचाने आईं, लेकिन आरोपी ने उनका भी गला दबा दिया और उन्हें दीवार से टकरा दिया। शिकायत में आगे कहा गया कि जब पीड़िता की छोटी बहन रुक्सार खातून और घर में मौजूद रिश्तेदार हेमाजुद्दीन अंसारी ने बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से उनकी भी पिटाई कर दी। इस हमले में हेमाजुद्दीन अंसारी का हाथ तोड़ दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रमजान मियां (25), अब्दुसकर मियां (30), खुदाबंस मियां (45), हलीम मियां (43), राजौल मियां (50), नथीम मियां (25), मुस्तफा मियां और मुस्तकीम मियां (32), सभी निवासी रोलाग्राम, ने इस घटना को अंजाम दिया। हफीजा खातून ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था और इसमें दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ना की बात भी शामिल है। महेशपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

img 20241209 wa0028558874071463033436

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!