Search

April 17, 2026 3:36 pm

सीएससी संचालक के द्वारा बच्चो का आधार बायोमैट्रिक अपडेट के नाम पर अवैध वसूली उजागर

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड में सीएससी संचालक के द्वारा बच्चो का आधार बायोमैट्रिक अपडेट के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है । इस मौके पर मुर्सलिम शेख, सुकुद्दी शेख ,अबीर शेख , बुबाई भूईमली,जयदेव प्रमाणिक,किरण ,भूईमाली ,रतन राय , रुपेण माल समेत अन्य ने बताया कि आधार बायोमैट्रिक अपडेट के लिए सीएससी संचालक के द्वारा लंबे समय से 200 रुपए से 500 रुपए तक ले रहे है ।आधार संचालक को बोलने पर बोलता है जहां जाना है जाओ मेरा कुछ नही होगा । वही इस शिकायत को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने महेशपुर बीडीओ को लिखित आवेदन देकर आवश्यक करवाई करने की गुहार लगाई है । आवेदन में उल्लेख किया गया है की महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी हाई स्कूल में सीएससी संचालक हरेराम भगत , एवं सबिरुद्दीन शेख के द्वारा स्कूली बच्चों के आधार बायोमैट्रिक अपडेट के नाम पर 250 रुपए से 500 रुपए तक अवैध वसूली की जा रही है । इस मामले को लेकर संचालन कर्ता हारेराम भगत एवं सबिरुद्दीन शेख से बयान लेने पर किसी भी प्रकार की बात तक नहीं किया । महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिला है । टीम गठित कर जांच कर आवश्यक करवाई किया जाएगा । अगर सही पाया गया था । सीएससी आईडी ब्लैकलिस्ट होगा ।

img 20241209 wa00383234303358473322181

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!