राजकुमार भगत
मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न एजेंडों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लैम्पसों के कम्प्यूटरीकरण, माॅडल उप विधियों के अंगीकरण, विश्व स्तरीय विकेन्द्रित अन्य भंडारण योजना अंतर्गत 500 एमटी गोदाम निर्माण, एनसीसीएफ पर समितियों का रजिस्ट्रेशन, लैम्पसों/ पैक्सों का उर्वरक लाइसेंस दिलाने, दुग्ध उत्पादन सहयोगी समितियों का गठन एवं पंचायतवार मत्स्य जीवी समिति के गठन संबंधी प्रस्ताव रखे गए। इस संबंध में उपायुक्त मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, झारखंड राज्य सहकारी बैंक पाकुड़ शाखा के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।






