Search

April 17, 2026 10:53 am

तेज रफ्तार कार ने पत्रकार अविनाश मंडल को मारी जोरदार टक्कर।

टक्कर की वजह से गंभीर रूप से घायल हुए अविनाश।

बजरंग पंडित

मंगलवार शाम 6 बजे पाकुड़ के मालपहाड़ी मुख्य सड़क पर एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार महिंद्रा 300 कार ने टाटा शोरूम के समीप पत्रकार अविनाश कुमार मंडल की बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में अविनाश कुमार मंडल को गंभीर चोटें आईं और उनकी बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने अविनाश को सड़क से उठाकर नजदीकी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर कुणाल ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद लोगों ने अविनाश के पिता गौतम मंडल को फोन किया और उनके आने के बाद अविनाश को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच, ग्रामीणों ने नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिंद्रा 300 कार को जब्त कर लिया, जिसका नंबर जेएच 16ई 2790 है और इसके मालिक अमीरूल इस्लाम, पिता नूर इस्लाम, हिरणपुर निवासी हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। एएसआई उमर फारूक ने बताया कि कार को जप्त कर लिया है और कार का इंश्योरेंस भी फेल पाया गया है,आगे की अग्रसर कानूनी करवाई की जा रही है।

img 20241210 wa00822519487893404715262
img 20241210 wa00834304976546722486915

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!