Search

April 17, 2026 10:53 am

विद्यालय में बच्चों का हर सप्ताह होगा प्रोजेक्ट परख के तहत आकलन:-डीसी

आगामी बोर्ड परीक्षा में पाकुड़ जिला राज्य को टॉप 5 स्थान में रखने के लिए शिक्षा विभाग को कार्ययोजना के तहत दृढ़ संकल्पित होने के लिए दिए निर्देश

13 दिसम्बर को आयोजित किए जाएंगे परख टेस्ट

उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी हाईस्कूल के शिक्षकों के साथ समाहरणालय स्थित सभागार में की बैठक

राजकुमार भगत

उपायुक्त ने प्रोजेक्ट परख की जानकारी दी तथा कहा कि इसका उद्देश्य अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट सुधार लाना है। इसके तहत सभी विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड को क्रियाशील करना है तथा बच्चों का साप्ताहिक परीक्षा लेकर उनके बुद्धिमत्ता एवं पढ़ाई के प्रति अभिरुचि का आकलन करना है। उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को प्री टेस्ट छात्रों का एक घंटे का लिया जाएगा। सभी शिक्षको को विद्यालय में न्यूज़पेपर स्टैंड एवं साईकिल स्टैंड बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में मेडिकल रुम की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी छात्रों को तबीयत खराब होने पर तुरंत उसका उपचार किया जा सके। साथ ही सभी प्रखंडों के एक विद्यालय में ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। 13 दिसम्बर को होने वाले परख टेस्ट को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को अंग्रेजी एवं गणित का प्रश्न सेट करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों को परख व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों को ई-विद्या वाहिनी में प्रतिदिन ससमय अटेंडेंस बनाने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने कहा कि वैसे छात्र जिनका अटेंडेंस शून्य है उन्हें बोर्ड परीक्षा का फार्म नहीं भरने दिया जाएगा। सभी आईसीटी लैब को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों के प्रांगण में गमलों में फूल के पौधे लगाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी शिक्षकों का मानिटरिंग परख टास्क फोर्स के द्वारा किया जाएगा। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20241211 wa0020207808738038105514

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!