Search

April 17, 2026 10:53 am

लिट्टीपाड़ा में चला तंबाकू निषेध अभियान।

दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना, नशीली पदार्थ बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर बुधवार को बीडीओ संजय कुमार ने तंबाकू निषेध कार्यक्रम अभियान चलाकर लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक स्थित दर्जनों दुकानों में औचक छापेमारी कर गुटका सिगरेट सहित अन्य नशीली पदार्थ को जप्त कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। वही बीडीओ संजय कुमार ने बताया की कार्यक्रम के तहत पूरे प्रखंड क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कोई भी दुकानदार किसी भी प्रकार की नशीली पदार्थ तंबाकू गुटका सिगरेट बेचते हुए पाए जाने पर जुर्माना किया जा रहा है।उन्होंने बताया अभियान के शुरुआत में दुकानदारों को हिदायत देकर कम जुर्माना वसूला जा रहा है। और दुकानदारों को कड़ी हिदायत दिया जा रहा है कि अगली बार छापेमारी के दौरान दुकानदार से बीड़ी सिगरेट तंबाकू गुटका बेचते हुए पाए जाते हैं तो उस पर ₹10000 जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।उन्होंने बताया अभियान के तहत कुल 6 दुकानों से ₹1200 रूपये का जुर्माना वसूला गया।वही प्रशासन के इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम मच गया।दुकानों में छापेमारी होते देख कई दुकानदार आनन -फानन में अपने दुकान से तम्बाकू, सिगरेट , गुटका को हटा लिया।मौके पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!