पाकुड़ में अगस्त 2024 के महीने से अब तक भूमि का दाखिल खारिज पंजी 2 सुधार एवं ऑनलाइन जमाबंदी प्रविष्टि आदि का कार्य पूर्ण रूप से है बाधित
यासिर अराफात
पाकुड़ : जिला पाकुड़ अंतर्गत वर्ष 2017 से भूमि का नामांतरण लगान आदि कार्य झारभूमि वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन निष्पादन किया जा रहा है. जुलाई महीना 2024 तक झारभूमि वेबसाइट को किसी भी स्थानीय लोकल नेटवर्क लोकल वाई-फाई नेटवर्क जिओ नेटवर्क एयरटेल नेटवर्क आदि की कनेक्टिविटी से नामांतरण लगन आदि का कार्य किया जा रहा था उक्त तिथि के पश्चात राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची के पत्रांक -01/-29/2018-246 दिनांक 8 8 2024 द्वारा पूर्व की व्यवस्था में बदलाव करते हुए झारभूमि वेबसाइट को केवल झारनेट के कनेक्शन के अंतर्गत सीमित कर दिया गया है.झारनेट का कनेक्शन कार्यालय में केबल के माध्यम से है जो एक ही स्थान पर फिक्स्ड है. परिणाम स्वरुप पूर्व की भांति झारभूमि वेबसाइट को अन्य किसी भी नेटवर्क के माध्यम से नहीं चलाया जा सकता है. झारनेट का कनेक्शन पाकुड़ जिला मुख्यालय सहित केवल प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ही उपलब्ध है. अंचल के तहसील कार्यालय में झारखंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है. पाकुड़ अंचल सहित जिला के अन्य अंचल कार्यालय में झारखंड की स्पीड बहुत ही धीमी है. पाकुड़ अंचल कार्यालय में झारनेट की स्पीड बहुत ही कम है जिसके कारण अंचल कार्यालय पाकुड़ में अगस्त 2024 के महीने से अब तक भूमि का दाखिल खारिज पंजी 2 सुधार एवं ऑनलाइन जमाबंदी प्रविष्टि आदि का कार्य पूर्ण रूप से बाधित है. पाकुड़ जिला के झारखंड प्रभारी द्वारा कई बार अंचल कार्यालय पाकुड़ में आकर अपेक्षित सुधार करने का प्रयास किया गया परंतु झड़ने की स्पीड में सुधार नहीं होने के कारण साइट नहीं खुलता है एवं झारभूमि वेबसाइट पर भूमि संबंधित सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य पूर्ण रूप से बाधित है. अन्य अंचलों में भी यही स्थिति बनी हुई है. अंचल कार्यालय का कार्य 10:30 से 5:00 तक निर्धारित है कार्यालय अवधि में जाति निवास एवं आई प्रमाण पत्र भूमि विवाद एवं अन्य भूमि संबंधी विषयों का निष्पादन किया जाता है. उक्त अवधि में यदि झरने कार्यशील भी रहे तो आम जनों की भीड़ के कारण उक्त अवधि में कार्यालय में दाखिल खारिज पंजी तू सुधार आदि जैसे संवेदनशील कार्यों का समय त्रुटि रहित निष्पादन व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं होगा.उक्त कठिनाई के निराकरण हेतु अपर समाहर्ता पाकुड़ के पत्रांक 883 दिनांक 5 9 2024 द्वारा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जैप आईटी रांची को पत्राचार किया गया है. उपरोक्त कठिनाई के कारण आम जनों को भू राजस्व संबंधी ऑनलाइन कार्य बाधित है. इस विषय को लेकर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक निसात आलम ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से तत्काल इस विषय पर संज्ञान लेते हुए निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करने की बात कही. श्रीमती आलम ने कहा कि बहुत जल्द आम जनों को संबंधित कार्यों की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा.





