Search

April 17, 2026 9:34 am

मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र पीपलजोड़ी में युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस।

सतनाम सिंह

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के ग्राम पीपलजोड़ी में बुधवार को एक युवक je द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान शैलेश टुडू (पिता स्वर्गीय मताल टुडू) निवासी कानुपुर, थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शैलेश टुडू ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया। मालपहाड़ी ओपी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की साजिश या बाहरी दबाव के संकेत नहीं मिले हैं। इस घटना से मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध हैं और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का सही-सही खुलासा हो सकेगा। वहीं, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!