Search

October 4, 2026 4:25 am

हिरणपुर बाजार को अतिक्रमण मुक्त को लेकर 24 घण्टे का अल्टीमेटम।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर लिट्टीपाड़ा अंचल प्रशासन के द्वारा माइकिंग कर लोगो को 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया है। उपायुक्त के आदेशानुसार हिरणपुर बाजार के मुख्य सड़क , सरकारी मवेशी हाट , हिरणपुर -पाकुड़ पथ , हाट बाजार में व्याप्त अतिक्रमण को निर्धारित अवधि से पूर्व हटा लें। अन्यथा प्रशासन द्वारा हटाये जाने पर खर्च वसूला जाएगा। बहरहाल उपायुक्त की इस कार्रवाई को लेकर आमलोगों ने खुशी व्यक्त किया है। क्योंकि बाजार स्थित मुख्य सड़क में व्याप्त अतिक्रमण के कारण आये दिन सड़क जाम की स्थिति बन रही थी। वही वर्षो से जर्जर अवस्था मे पड़े नालियों का जीर्णोद्धार कार्य भी नही हो पा रहा था। बाजार स्थित मुख्य सड़क में नालियों की गंदा पानी की बहाव से दुर्गंध फैल रहा था। हिरणपुर बाजार में अतिक्रमण को लेकर सभी पथों में समुचित कार्रवाई होना नितांत आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!