Search

April 16, 2026 12:26 pm

नगर परिषद ने होल्डिंग टैक्स बकाया को लेकर चलाया अभियान।

31 दिसंबर तक बकाया कर जमा करने का अनुरोध।

राजकुमार भगत

पाकुड़ नगर परिषद होल्डिंग टैक्स के वसूली हेतु काफी गंभीर है। कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को कर वसूली हेतु विशेष अभियान चलाकर नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे लोगों के बीच होल्डिंग टैक्स 31 दिसंबर तक जमा करने का अनुरोध किया गया। नगर परिषद के नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार पांडे, टेक्स्ट दरोगा, आनंद कापड़ी, कनीय अभियंता शाहिद ,साजिद, अभिषेक कुमार, कर संग्रह एजेंसी,एसपीएस टीम लीडर ने संयुक्त रूप से होल्डिंग टैक्स के वसूली हेतु घर-घर जाकर नोटिस दिया एवं 31 दिसंबर के पूर्व बकाया कर का भुगतान करने का अनुरोध किया। नगर प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे लोगों से अपील की वे समय अवधि में अपनी आवास का होल्डिंग टैक्स जमा करें एवं विलंब दंड से राहत पाएं।

img 20241219 wa00465450323873720894736

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!