Search

April 27, 2026 11:28 pm

झारखण्ड शिक्षा परियोजना के पदाधिकारियों ने शिशु गणना कार्य का किया अवलोकन

मोहनपुर व शिवनगर विद्यालय की भौतिक स्थिति को देखा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): झारखण्ड शिक्षा परियोजना रांची के प्रतिनिधियों द्वारा गुरुवार को प्रखंड के मोहनपुर स्थित उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में जाकर शिशु गणना कार्य का अवलोकन किया गया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा गांव -गांव में शिशु गणना की कार्य की जा रही है। इसको लेकर जैसीईआरटी रांची के मसूदी टुडू , आदित्य नारायण व कृष्ण कुमार विश्कर्मा ने शिवनगर स्थित विद्यालय में जाकर शिशु गणना कार्य का जायजा लिया। जहां प्रधानाध्यापक दीनानाथ रविदास ने इसको लेकर विस्तृत जानकारी दिया। जांच के क्रम में प्रतिनिधियों ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद प्रतिनिधियों ने विद्यालय के भौतिक स्थिति का जायजा लिया। जहां भवनों की वर्तमान स्थिति को भी देखा। प्रतिनिधियों ने विद्यालय के युडाइस , अपार आईडी कार्य का भी अवलोकन किया। वही एमडीएम , पेयजल , सरसफाई , नामांकन आदि की यथास्थिति की विस्तृत जानकारी प्रधान शिक्षक से लिया। इसके बाद टीम ने मोहनपुर स्थित विद्यालय में भी जाकर शिशु गणना कार्य का निरीक्षण किया । जहां प्रधानाध्यापक ने गणना कार्य की विस्तृत जानकारी दिया। प्रतिनिधियों ने इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीपीओ किशन भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!