Search

April 16, 2026 8:44 am

14 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता।

बजरंग पंडित

पाकुड़। पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को 14 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी सोनू शेख उर्फ सानू शेख को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 2010 में महिला थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन अब तक उसे पकड़ने में असफल रही थी। मालपहाड़ी थाना प्रभारी अंशु उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि वह नसीपुर मोड़ पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई एसपी प्रभात कुमार द्वारा हाल ही में क्राइम मीटिंग के दौरान दिए गए निर्देशों का हिस्सा है। एसपी ने सभी थानेदारों को फरार वारंटियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस सफलता पर थाना प्रभारी ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की प्राथमिकता है। एसपी के निर्देश पर सभी थानों में ऐसे मामलों में सक्रियता बढ़ाई गई है। पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!