Search

April 16, 2026 2:06 am

डी. डांस एकेडमी द्वारा नौ दिवसीय डांस व मॉडलिंग वर्कशॉप शुरू

  • 30 दिसंबर को गांधी मैदान में होगा डांस और मॉडलिंग का भव्य आयोजन।

गोड्डा : स्थानीय गांधी नगर गोढ़ी विवाह भवन में डी. डांस एकेडमी द्वारा डांस व मॉडलिंग का नौ दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ शुक्रवार की संध्या में किया गया। डांस व मॉडलिंग वर्कशॉप का उद्घाटन नगर परिषद की निवर्तमान उपाध्यक्ष वेणु चौबे, विभिन्न खेल से जुड़े मनीष सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अमरेन्द्र सिंह बिट्टू, प्रशिक्षक मॉडल रोशनी कुमारी एवं पूजा कुमारी, डांस कोरियोग्राफर सुकु कुमार व आकाश सोनी, आयोजक रौनक भगत, आदित्य राणा सिंह, शौर्य आनंद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में वेणु चौबे ने कहा कि एक अरसे के बाद गोड्डा में कुछ नया होने जा रहा है। यहां के शैक्षणिक संस्थान में युवाओं द्वारा बच्चों को डांस के साथ मॉडलिंग सिखाने का भी काम कर रहे हैं, जिसमें गोड्डा की रोशनी कुमारी और पूजा कुमारी का सराहनीय योगदान है, ये दोनों पटना से स्वयं सीख कर आयी हैं। वहीं मनीष सिंह ने कहा कि बच्चों को डांस व मॉडलिंग को लेकर प्रशिक्षित किया जाना गोड्डा जैसे शहर के लिए बड़ी बात है। वहीं कार्यक्रम के अंत में कला व संस्कृति से जुड़े सुरजीत झा ने अपनी बातों को रखा। इस दौरान जामताड़ा से पहुंचे डांस कोरियोग्राफर सुकु कुमार ने बच्चों को विभिन्न मुद्राओं में तकनीकी जानकारी दी। वहीं रोशनी कुमारी ने भी मॉडलिंग के बारे में बताते हुए सामान्य जानकारी दी।
वहीं डी डांस एकेडमी के असिस्टेंट कोरियोग्राफर आकाश सोनी ने बताया कि इस बार डी. डांस एकेडमी डांस के साथ कुछ नया करने जा रही हैं इस बार बच्चों द्वारा खुले मंच पर बेहतर डांस के साथ मॉडलिंग भी दिखाया जाएगा। आज से 28 दिसंबर तक बच्चों को डांस और मॉडलिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा और 30 दिसंबर को गांधी मैदान में डांस और मॉडलिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा जिसकी तैयारी आज से शुरू कर दी गई है।
वहीं आयोजित वर्कशॉप में गोड्डा के दर्जनों बच्चों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया, जिसमें सौरभ कुमार, सौरभ डे, सोयांशु, अर्थव, लव कुमार, कुश कुमार, आंशु, रिया, खुशी, तुषार, सूचित, तनुजा, रूही, ईशा, बबली, आदि के नाम शामिल हैं।

img 20241222 wa0002905627682735781358
img 20241222 wa00043085687696388537880
img 20241222 wa00011076611868866824228

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!