Search

April 15, 2026 10:35 pm

उपायुक्त ने मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्नति के लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का किया वितरण।

सतनाम सिंह

सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्नति के लाभुकों को प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किए। उन्होंने आरसेटी पाकुड़ में संचालित किए जा रहे मोबाइल रिपेयरिंग और एक ग्राम पंचायत एक व्यवसाय सखी प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं को भी संबोधित करते हुए प्रशिक्षण का अवलोकन किए। प्रशिक्षुओं ने भी अपनी अनुभव साझा किए। साथ ही उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर उपस्थित जिला अग्रणी प्रबन्धक धनेश्वर बेसरा मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत और मंच का संचालन संस्थान के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आरसेटी के संकाय वापी दास सह अन्य कर्मी मौजूद रहे।

img 20241222 wa00717602375416690739553
img 20241222 wa00704905453888399346146

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!