Search

April 15, 2026 8:54 pm

जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया

उपायुक्त ने प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को शाल देकर सम्मानित किया।

सतनाम सिंह

रविन्द्र भवन टाउन हॉल में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनसेवक, बीटीएम, एटीएम एवं प्रगतिशील किसान ने कर्मशाला में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, विशेष कार्य पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले को अव्वल बनाने में आप सब का सहयोग अपेक्षित है। उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को विश्वास दिलाया कि किसी भी किसान का राशनकार्ड से नाम नहीं कटेगा। एक किसान अधिकतम 200 क्विंटल धान लैंप्स में दे सकते हैं। किसानों का आमदनी दुगनी करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है। किसान पुराने परंपरागत कृषि पद्धति से उपर उठकर आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करे और पैदावार को बढ़ा कर देश की आर्थिक नींव को मजबूत करे।रवि फसल की पैदावार अधिक हो इसकी जिम्मेवारी हम सबों के ऊपर निर्भर करती है। रवि फसल के लिए किसानों को दी जाने वाली जानकारी व लाभ किसानों के हाथ तक पहुंचे, ताकि हमारी उपलब्धि अन्य जिलों की तुलना में ऊपर रहे। समय-समय पर खेती के संबंध में किसानों को सही जानकारी पहुंचे। ताकि वे आधुनिक ढंग से खेती कर सके। इसके लिए कृषि से जुड़े कई तकनीक जिले में उपलब्ध है।

img 20241222 wa00738496866059574295085

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!