Search

April 15, 2026 8:50 pm

रामभक्त सेवा दल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजेंद्र कुमार एवं साहेबगंज जिला अध्यक्ष बने विनय कुमार साह।

राजकुमार भगत

पाकुड़:- भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी कमिटी ने झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार को एवं साहेबगंज जिला अध्यक्ष विनय कुमार साह को किया मनोनीत। वही मौके पर उपस्थित संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों सनातनी योद्धा संगठन के हित में बेहतर कार्य करेंगे। साथ ही आशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों सनातनी संगठन हित में निस्वार्थ भाव से निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए संगठन के मजबूती में कार्य करेंगे।वही इस विषय को लेकर ने दोनों पदाधिकारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा पूर्वक निभाएंगे और संगठन के विस्तार सहित समाज के हित में महत्वपूर्ण पहल भी करेंगे।वहीं मौके पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के मजबूती की कामना करते हुए एकत्रित रूप से मजबूती से कार्य करने की बात कही।

img 20241222 wa00797742740952097071306
img 20241222 wa00801262224176518888653

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!