Search

April 13, 2026 8:06 pm

यीशु के जन्मदिन पर रोशन हुऐ गिरजाघर:एक दूसरे को हैप्पी मैरी क्रिसमस कहकर दी बधाइयां।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के हांथीमारा ,चंद्रपुरा ,सहित कई गिरजाघरों में ईसा मसीह प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। प्रभु यीशु का जन्म होते ही गिरजाघरों में बधाईयां गूंजने लगी। चारों तरफ खुशियों का माहौल बन गया। 12 बजते ही चर्च के घंटे घनघनाने लगे। गिरजाघर हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस से गूंज उठा । ईसाई समुदाय और प्रखंड वासियो ने प्रभु ईसा मसीह का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। माता मरियम की सेवा में जागरण और प्रार्थना की। जैसे ही रात के बारह बजे गिरजाघरों में घंटे, घड़ियालों की ध्वनि के साथ प्रभु के जन्म का शुभ संदेश गूंज उठा। प्रमुख गिरजाघरों में विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। हथीमारा के प्रधान पुरोहित राजेश बा ने बाइबिल से पाठ पढ़कर प्रभु यीशु के जन्म का संदेश सुनाया। उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया। इस अवसर पर फादर सपन कुजूर सहित अन्य मौजूद थे ।

img 20241225 wa0025885620269398651141

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!