Search

April 13, 2026 10:47 am

कलयुगी बेटों ने पिता के साथ की मारपीट,पुलिस ने किया मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में बेटे द्वारा पिता को गाली गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति लखीपुर गांव निवासी माजेम शेख ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर अपने दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उसका बेटा नजरुल इस्लाम और नूर इस्लाम हमेशा नशे में धुत रहता है. वही बीते 17 दिसंबर को नशे की हालत में दोनों आकर हमेशा की तरह पैसों की मांग करने लगे. साथ ही एक बीघा जमीन बेचने को लेकर कहने लगा. जब पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति ने मना किया तो दोनों आरोपियों ने मिलकर अपने पिता को गाली गलौज करते हुए लात घुसो से पीटने लगा. वही मारपीट देख पीड़ित व्यक्ति के छोटे बेटे रवायरूल इस्लाम बीच बचाव में आया तो उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. मारपीट की घटना में पीड़ित व्यक्ति का दाहिना पैर में गंभीर चौट आ गयी. उधर वादी के लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!