Search

April 13, 2026 12:55 am

विधायक हेमलाल मुर्मु की पहल पर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच बांटा गया कंबल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) बढ़ते ठंड को देखते हुए विधायक हेमलाल मुर्मु के सौजन्य से सोमवार को प्रखंड के तालझारी, बीचामहल, बड़ा सरसा पंचायत के विभिन्न गांवों में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के उपस्थिति में असहाय , गरीब एवं वृद्ध लगभग दो सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।मौके पर जिला सदस्य रंजन साहा ने बताया कि लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मु के सौजन्य से दो सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ओर आगे भी जारी रहेगा।मौके पर असरफ,अली , मुखिया समीर किस्कू, मुंशी हेंब्रम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!