Search

October 1, 2026 7:34 am

जिला उद्यान पदाधिकारी ने किया विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया/उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसेनजित महतो ने मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत पंचायत में चल रहे दीदी बड़ी , बिरसा सिंचाई कूप , अमृत सरोवर एवं अबुआ आवास सहित कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने तेतुलिया पंचायत अंतर्गत परोलिया एवं तेतुलिया गांव में प्रसनजित भगत का बिरसा हरित ग्राम योजना , इलाइची टुडू का अबुआ आवास , अमृत सरोवर एवं कई लाभुकों के बिरसा सिंचाई कूप का स्थल निरीक्षण कर उन्हें जल्द पूर्ण करने एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया । बीपीओ जगदीश पंडित ने बताया कि जिस अबुआ आवास लाभुकों को 90 दिन मानव दिवस पूरा कर राशि नहीं मिल पाई है वैसे लाभुकों का आधार कार्ड एवं लेबर कार्ड की छाया प्रति प्रखंड मुख्यालय में आकर जमा करने का निर्देश दिया ताकि लाभुकों के खाते में जल्द राशि भेजा जा सके ।

img 20241231 wa00288486647792328454197

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!