राजकुमार भगत
पाकुड़ में नव वर्ष की धूम देखने को मिली। लोगों ने पिकनिक स्थलों पर जमकर जश्न मनाया। पाकुड़ के लड्डू बाबू व अलीबाबू आम बागान, मालीपाड़ा, शहर कोल, पुलिस लाइन के समीप नदी आदि स्थान पर लोग अपने परिवारों और मित्रों के साथ पिकनिक का आनंद उठाया। लड्डू बाबू आम बागान में पिकनिक एक मेले के रूप में नजर आया, लोगों ने खूब गाना बजाना किया एवं बच्चों ने खेल का आनंद लिया। कई स्टाल भी लगाए गए थे। सिद्धू कानू पार्क में इस अवसर पर विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे पार्क को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां लोगों को टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं पर-परिवार के साथ खूब आनंद उठाया। पार्क के अंदर झूले, गार्डन एवं पानी का झरना लोगों का मन मोह लिया। दूर-दराज के लोग अपनी-अपनी गाड़ी से आते देखे गए। हिरणपुर के धरनी पहाड़, पगला नदी, लिट्टीपाड़ा के कंचनगढ़, अमड़ा पाड़ा के प्रकृति बिहार, नदी, महेशपुर के बसलोई नदी, पाकुरिया के गर्म कुंड की झरना, दुर्गापुर डैम नव वर्ष की धूम देखी गई। इन सभी स्थानों पर लोग जमकर पिकनिक का आनंद उठाया एवं डीजे के धुन पर नाचते गाते खेलते कूदते नजर आए।
इस मौके पर पाकुड़ पुलिस की ओर पिकनिक स्थलों पर वर्दी एवं सादी वेश में पुलिस निगरानी करते देखी गई। कहीं कोई अनहोनी न हो इस पर पुलिस की पैनी निगाह बनी रही। चौक-चौराहों पर भी पुलिस की निगरानी देखी गई।
नव वर्ष के अवसर पर पाकुड़ नगर के सभी रेस्टोरेंटों में विशेष व्यंजन की व्यवस्था की गई थी। काफी संख्या में लोग अपनी मनपसंद व्यंजनों का आनंद परिवार के साथ उठाया। उपायुक्त मनीष कुमार ने नव वर्ष के मौके पर जिले वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आपका जीवन सुखमय और आनंदित हो आप पहले से अधिक फ्ले फूले यही हमारी शुभकामना है। स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें।





