Search

April 12, 2026 4:05 pm

विश्व ब्रेल दिवस पर मनाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

बजरंग पंडित

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ शहरी अस्पताल में विश्व ब्रेल दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आज विश्व ब्रेल दिवस पर लोगों को इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की। लोगों को ब्रेल लिपि के बारे में बताया कि लुईस ब्रेल के सम्मान में आज विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है ब्रेल लिपि एक अनूठी स्पर्शनीय लेखन प्रणाली है जिसे अंधे और आंशिक रूप से दृष्टिहीन लोग स्पर्श करके पढ़ सकते हैं। इस लिपि के जरिए दृष्टिहीन लोगों के जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा देती हैं और अपने लक्ष्य तक पहुंचने का एक वरदान है। ऐसे कई महत्वपूर्ण बातों पर जागरूक की गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता से संबंधित जागरूक पर्ची पुस्तिका वितरण की गई। मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली उत्पल मंडल, विजय राजवंशी, अमूल्य रत्न रविदास, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

img 20250104 wa00141938254718305902105

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!