Search

April 10, 2026 11:22 pm

हिरणपुर में हुई चोरी की घटना को लेकर मामला दर्ज।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते गुरूवार की रात हिरणपुर रेंजर कार्यालय निकट स्थित आइडियल कंट्रक्शन कम्पनी कार्यालय में हुई चोरी मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज की गई है। कम्पनी के माधव चन्द्र सिंह ने दर्ज मामले में कहा है कि रात को अज्ञात चोर द्वारा लोहे की ग्रिल को काटकर चोरी की घटना का अंजाम दिया। जहां चोर ने दराज को तोड़कर 4.25 लाख की चोरी कर लिया। इस घटना को लेकर पुलिस सघन रूप से जांच में जुटी हुई है। वही संदिग्ध लोगों से भी निरन्तर पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी पूरी तरह खंगाल रही है। वही अन्य स्रोतों से भी सघन रूप से जांच में जुटी हुई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन सिंह ने बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!