Search

April 10, 2026 9:44 pm

अवैध परिवहन कर रहे चार पत्थर वाहन को जिला खनन पदाधिकारी जप्त कर थाना को किया सुपुर्द।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शुक्रवार की रात चौड़ा मोड़ चेकपोस्ट निकट कच्ची सड़क में अवैध रूप से परिवहन किये जाने को लेकर पत्थर लदे चार हाइवा को जब्त किया गया व जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा शनिवार को थाना में मामला दर्ज किया गया। चौड़ा मोड़ स्थित प्रशासन द्वारा संचालित माइनिंग चेकपोस्ट से करीब 100 -150 फिट की दूरी पर स्थित कच्ची सड़क से बिना परिवहन चालान के पत्थर लदे वाहनों की परिवहन की सूचना मिली थी। इसको लेकर डीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार की रात को खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह व थाना प्रभारी रंजन सिंह के द्वारा शहरपुर के कच्ची पथ में औचक छापेमारी की गई। जहां पत्थर लदे हाइवा संख्या डब्लूबी 65 ई 2382 , डब्लूबी 65 ई 2576 , डब्लूबी 57 एफ 2425 व जेएच 16 जी 4831 को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान सभी वाहनों के चालक मौके से भाग निकला। सभी पत्थर लदे हाइवा निर्दिष्ट चेकपोस्ट से न होकर निकट के शहरपुर मौजा में स्थित कच्ची सड़क होते हुए अवैध रूप से वाहनों को ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान वाहनों में परिवहन चालान से सम्बंधित किसी प्रकार की कागजात नही पाया गया। इसको लेकर वाहन सहित चालक , वाहन मालिक व इसमे संलिप्त लोगो के ऊपर मामला दर्ज की गई है। बहरहाल इस कार्रवाई से पत्थर माफियाओ में हड़कम्प मचा हुआ है। बीते कई दिन पूर्व अंचलाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा अवैध रूप से पत्थरो की परिचालन पर अंकुश लगाने के लिए शहरपुर स्थित कच्ची सड़क व अन्य निकटवर्ती कच्ची पथों को काटकर गहरी खाई बना दिया गया था। इसके बावजूद पत्थर माफियाओ द्वारा पत्थर लदे वाहनों की अवैध परिवहन किया जा रहा था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!