Search

April 10, 2026 11:22 pm

मैराथन फार एजुकेशन का आयोजन, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य।

राजकुमार भगत

76 गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस यानी 25 जनवरी 2025 को प्रातः 9:00 बजे आर्ट ऑफ गिविंग झारखंड के तत्वाधान में आर्ट ऑफ गिविंग जिला इकाई पाकुड़ के द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से मैराथन फार एजुकेशन का आयोजन किया गया है।इस आशय की जानकारी आर्ट ऑफ गिविंग के जिला सचिव हिसाबी राय ने दिया।इस बाबत आर्ट ऑफ गिविंग की बैठक रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार ओझा ने किया बैठक में प्रमुख रूप से अविनाश पंडित अजय कुमार राय सादेकुल आलम निर्भय सिंह मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया की मैराथन का एजुकेशन कार्यक्रम के संयोजक अनिकेत गोस्वामी को मनोनीत किया गया। उक्त कार्यक्रम में विधवत उद्घाटन 25 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे गांधी चौक पर किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन स्टेशन प्रबंधक पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेंब्रम, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा करेंगी। उक्त मैराथन में छात्र युवा खिलाड़ीगण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौड़ेंगे। बैठक में कपिल रजक राजनाथ गुप्ता अभिनव ओझा अंजनी कुमार मिश्रा साक्षी राय रोहित घोष रोशन भगत सोमू भास्कर कन्हैया कुमार जीत सरदार शिवम पंडित इंद्रजीत कर्मकार कबीर सरदार सन्नी तिवारी मनीष सरकार अर्जित दास चैन कुमार आर्यन कुमार रोशन सरदारमौजुद थे।

img 20250118 wa00182882934149436341191

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!