Search

August 20, 2026 9:19 pm

योजना उन्नति का पहिया के तहत छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे।

पाकुड़िया: कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना ‘उन्नति का पहिया’ के तहत गुरुवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।
बीपीओ बीरनाल सोरेन एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति में बन्नोग्राम, मोंगलाबांध, राजदाहा, सिहलीबोना, बांगाबाड़ी, चुनपाड़ा, तेगुड़िया सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। इस दौरान कुल 35 विद्यालयों के 272 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई। बीपीओ बीरनाल सोरेन ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रखंड के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत कुल 45 विद्यालयों के 1,568 चिन्हित छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे गुरुवार को पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना और उन्हें समय पर विद्यालय पहुंचने में मदद करना है। साइकिल मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने योजना के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से विद्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!