Search

April 10, 2026 6:26 pm

स्वास्थ्य मेले में सैकड़ों ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य जांच

अमर भगत

अमड़ापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेपुर में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा प्रखंड स्‍तरीय स्‍वास्‍थ्‍य मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ मुख्‍य रुप से उपस्थित मुखिया सहेबजन टुडू,सीएचसी प्रभारी,मो खालिद,डॉ शिवम,डॉ प्रमोद कुमार,डॉ नसीम,डॉ सरफराज आदि ने संयुक्‍त रुप से फीता काटकर किया। इसके बाद मौके पर लगे सभी स्‍टॉलों की बारी बारी से निरीक्षण कर स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश दिया। शिविर में सैंकड़ों लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य जांच कर नि:शुल्‍क में दवा का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों को जरुरी सलाह भी दी गई। मौके पर बीपी, सुगर, सीकल सेल, टीबी, मलेरिया, कुष्‍ट, नेत्र जांच,विकलांग आदि का स्‍टॉल लगाया गया था। मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों के घर पहुंचकर स्‍वास्‍थ्‍य लाभ देने की योजना सराहनीय है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारी और कर्मी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। ग्रामीण शिविर में आकर अपने स्‍वास्‍थ्‍य की जांच कराएं। वहीं सीएचसी प्रभारी ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्‍न कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही सभी ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि टीबी मुक्‍त प्रखंड अमड़ापाड़ा बनाने के लिए विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन यह अभियान स्‍थानीय जनप्रतिनिधयों एवं आम जनता के सहयोग के बिना सफल होना मुश्किल है। मौके पर आभा कार्ड और आयुष्‍मान कार्ड का भी बनाया गया। वहीं ग्रामीणों को योगा भी कराया गया। मौके पर पंचायत जराकी मुखिया सहित कई डॉ, और विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

img 20250120 wa00019036288855163458506

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!