Search

March 29, 2026 8:51 am

उपायुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक संपन्न।

पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए दिया निर्देश।

राजकुमार भगत

पाकुड़ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। इस बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक, ई० पंचायत, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक, पं०रा०स्व०परि०, सभी मुखिया एवं सभी पंचायत सचिव उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पंचायत में स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पेयजलापूर्ति, शौचालय ठीक करने, हैंडवाश यूनिट बनाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा पंचायत सचिवालय भवन को आदर्श पंचायत सचिवालय भवन में परिवर्तित करने के लिए पंचायत सचिवालय भवनों को प्रतिदिन ससमय खोलने, पंचायत सचिव द्वारा बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने सहित अन्य कई निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने 15 वें वित्त आयोग के तहत खर्च की जाने वाली राशि की समीक्षा की और ग्राम पंचायत स्तर पर ज़रूरत की योजनाओं का चयन कर निर्माण पर राशि खर्च करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पंचायत के सभी खराब पड़े जलमीनार एवं खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 16-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर