Search

March 28, 2026 10:23 pm

न्यायमूर्ति ने झारखंड भर के डीएवी स्कूलों में कानूनी साक्षरता क्लबों का किया वर्चुअल उद्घाटन।

सतनाम सिंह

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने आज झारखंड भर के सभी डीएवी स्कूलों में कानूनी साक्षरता क्लबों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के डीएवी, गोकुलपुर, पाकुड़ और डीएवी, महेशपुर में कानूनी साक्षरता क्लबों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों की एक टीम ने विद्यालयों में उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हुए। टीम में विशाल माझी एसीजेएम, सादिश उज्ज्वल बेक एसडीजेएम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के गंगराम टुडू, अजफर हुसैन विश्वास डीएलएसए सहायक नंदलाल पाल, रंजीत हेंब्रम, शिक्षक अमित कुमार, अरुण रंजन, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चन्दन रविदास, नीरज कुमार राउत, छात्र देव नारायण सहा, आकृति गौरव, अमन भगत, अंकित कुमार शामिल थे। शेष नाथ सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए ने मीडिया को ऑनलाइन उद्घाटन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि साक्षरता क्लबों की स्थापना से छात्रों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने का उद्देश्य प्राप्त होगा, जो हमारे समाज के आगामी स्तंभ हैं।

img 20250223 wa00208029398818843393841
img 20250223 wa00195967577098212724960

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर