Search

March 27, 2026 11:31 pm

अटल कप के फाइनल मुकाबले में फरक्का टीम ने मारी बाजी

पूर्व विधायक ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार अपरान्ह हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित अटल कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में फरक्का टीम ने इंग्लिश 11 को हराकर विजेता बने। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक दिनेश मराण्डी ने विजेता व उप विजेता को शील्ड व कप देकर पुरस्कृत किया। पूर्व विधायक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत फाइनल खेल का शुभारम्भ किया। जहां काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लिश 11 टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 125 रन की पारी खेली। वही इसके जवाब में उतरे फरक्का टीम ने 14 ओवर में पांच विकेट खोकर 126 रन बनाकर जीत हासिल किया। वही मैन ऑफ दी मैच पारस को दिया दिया गया। मैन ऑफ दी सीरीज सौरव कसाना को पुरस्कृत किया गया।पूर्व विधायक ने विजेता को दो लाख व उप विजेता टीम को एक लाख की राशि देकर पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर आयोजक कमिटी के संरक्षक कामेश्वर दास , अध्यक्ष पंकज दास , श्यामल दास , कमेन्टर विनोद यादव , राहुल यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर