Search

March 27, 2026 9:25 pm

पाकुड़िया प्रखंड से अकबर अली बनाए समाजवादी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

पाकुड़ में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजीकुल आलम ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु कई आवश्यक कदम उठाए हैं इसी क्रम में सोला बनाग्राम निवासी अकबर अली को पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। अकबर अली एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनका व्यापक जनाधार माना जाता है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हजीकुल आलम ने अकबर अली को नियुक्ति पत्र सौंपा और पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द जिले के सभी प्रखंडों में संगठन का विस्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा, जिलाध्यक्ष ने जिले के जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विधायक निशात आलम द्वारा क्षेत्र से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण मांग नहीं रखी गई, जिससे जनता में निराशा है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के सौतेले व्यवहार पर भी उन्होंने गहरा क्षोभ प्रकट किया और कहा कि जिले के स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read: E-paper 26-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर