Search

July 30, 2026 10:59 pm

पांच माह से प्रोत्साहन राशि न मिलने से नाराज स्वास्थ्य सहियाओं का प्रदर्शन, सिविल सर्जन से मिला

कार्यालय कर्मी पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप, जांच के बाद कार्रवाई का मिला आश्वासन

सिविल सर्जन ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान का दिया भरोसा

पाकुड़: पांच महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान न होने से क्षुब्ध पाकुड़ प्रखंड की 100 से अधिक स्वास्थ्य सहियाओं ने गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान सहियाओं ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा से मुलाकात कर गुहार लगाई। सहियाओं ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से प्रोत्साहन राशि न मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने भुखमरी और आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो गई है।
सिविल सर्जन से मुलाकात के दौरान सहियाओं ने कार्यालय के ही एक कर्मी पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उक्त कर्मी द्वारा उनकी बकाया प्रोत्साहन राशि में से कटमनी (कमीशन) की मांग की जाती है। इसके अलावा, एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर), गृह भ्रमण सहित अन्य नियमित स्वास्थ्य कार्यों का भुगतान भी महीनों से अटका हुआ है, जिससे उनमें गहरा रोष है। आक्रोशित सहियांओं ने बताया कि पांच महीनों से राशि न मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। ऊपर से दफ्तर का एक कर्मी हमसे पैसे मांगता है। जब तक जांच कर उचित कार्रवाई नहीं होगी और हमारा पूरा बकाया नहीं मिलेगा, हमारी समस्याएं खत्म नहीं होंगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने सहियाओं को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर उनकी बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। कार्यालय कर्मी द्वारा पैसे मांगने के आरोप पर उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत पहले उनके संज्ञान में नहीं आई थी। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर दोषी कर्मी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सहिया फिगारुन निशा, सामियारा बीबी, शिरीन सुल्ताना, अर्चना घोष, सरोजिनी मरांडी, सुमन सोरेन, सामसुननेहार खातुन समेत अन्य सैया मौजूद रहे।

img 20260730 wa00328324781671032357953
img 20260730 wa00311450227892660393320

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!