पाकुड़िया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों में सोमवार को वार्षिक मैट्रिक की परीक्षा में गणित विषय की परीक्षा आयोजित हुई । वहीं तीनों परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी ससमय उपस्थित हुए । इस दौरान उच्च विद्यालय चौकिशाल , कन्या उच्च विद्यालय एवं राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में गणित की परीक्षा संपन्न हुई ।तीनों परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपूर्ण करने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे । परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई । परीक्षा केंद्र में बतौर उड़नदस्ता दंडाधिकारी सह एसआई बुधिनाथ हेम्ब्रम सभी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया । वहीं बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह घूम घूम कर परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे।





