पाकुड़िया फाइलेरिया उन्मूलन एमडीए आईडीए कार्यक्रम के द्वारान 17 फरवरी को लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड में ड्रोनागडिया में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सोमवार को जीएनएम, एएनएम , अनुबंध कर्मचारी संघ, चिकित्सा जन स्वास्थ कर्मचारी संघ , एमपीडब्ल्यू , पारा मेडिकल एन एच एम एवं आउटसोर्सिग कर्मचारीयों ने आपातकालीन सेवा छोड़ स्वास्थ्य व्यवस्था हड़ताल कर दिया है । रोजाना की तरह इलाज कराने को लेकर दर्जनों मरीज पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पर स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल के कारण बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य केन्द्र में सिर्फ इमरजेंसी मरीजों की इलाज में ही सहयोग किया की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मि लेब टेक्नीशियन नागेश कुमार ने बताया कि विभागीय एफआईआर स्थानीय थाने में की जा चुकी है । इस घटना की निंदा जिले के सभी स्वास्थ्य संगठनों के द्वारा किया गया था। विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन एव दोषी लोगों की गिरफ्तारी हेतु मांग की गई थी।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है । इस परिस्थिति को देखते हुए हमलोगों ने अपने अधिकार के पक्ष में हड़ताल कर दिया है। हड़ताल में हम लोगों की ओर से आपातकालीन सुविधा जारी रहेगी।







