अक्षय कुमार
कुजू। बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर जीडी न्यूज से बात करते हुए विद्यार्थियों एवं समाज को संदेश देते हुए कहा कि 5 सितंबर को भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती होती है। उन्होंने आगे बताया कि जब उनके विद्यार्थियों और प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा व्यक्त की, तो डॉ. राधाकृष्णन ने सुझाव दिया कि उनके जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। इसी परंपरा के कारण भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

श्री सिंह ने कहा कि आज का वर्तमान युग शिक्षक एवं छात्रों के बीच विशेष धैर्य एवं आचरण पर विशेष बल देने का समय है। आज के विद्यार्थी के समक्ष मानव रूपी शिक्षक के अलावा कृत्रिम शिक्षक की मौजूदगी बनी हुई है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को यह समझना होगा कि हमारे परंपरागत शिक्षा पद्धति एवं परंपरागत शिक्षण विधि ही श्रेष्ठ है।







