Search

November 2, 2026 1:24 am

एसडीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ पाकुड़ में विरोध प्रदर्शन।

राजकुमार भगत

एसडीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी की गिरफ्तारी के खिलाफ पाकुड़ में विरोध प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने फैजी की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि यह पार्टी को कमजोर करने का प्रयास है।
प्रदेश अध्यक्ष मो. हंजेला शेख ने कहा कि फैजी की गिरफ्तारी केंद्र की बीजेपी सरकार की प्रतिशोध की राजनीति है और एसडीपीआई की आवाज को दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास सफल नहीं होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान ने मांग की कि फैजी को बिना शर्त रिहा किया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज होगा। प्रदर्शन में पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमीर हमजा, उपाध्यक्ष ओबैदुर रहमान, जिला सचिव मो. इस्माइल और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!