Search

March 27, 2026 12:12 am

भागीरथ तिवारी को उच्च मानद सम्मान ‘अंग सेवा रत्न’ 2025 से रांची में किया गया सम्मानित

पाकुड़। समाज में आपसी भाईचारा और सोहाद्रपूर्ण वातावरण के लिए अंगिका समाज सदैव तत्पर रहा है। इस हेतु झारखंड प्रदेश अंगिका समाज, रांची की ओर से 9 मार्च को होली मिलन सह सम्मान समारोह 2025 का आयोजन रांची के प्रशाल में किया गया। अंग क्षेत्र के सांगठनिक सुदृढ़ता, व्यवस्था की सामाजिक सौहार्द , विकास एवं आपसी भाईचारा संवर्धन में प्रशंसनीय योगदान के साथ-साथ भाषा संस्कृति के उत्थान के प्रति सत्तत तत्परता के लिए झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के सौजन्य से उच्च मानद सम्मान अंग सेवा रत्न 2025 से भगीरथ तिवारी (पाकुड़) प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश अंगिका समाज , रांची को सम्मानित किया गया।
झारखंड प्रदेश अंगिका समाज जिला इकाई ,पाकुड के अध्यक्ष डाॅ. मनोहर कुमार, जिला अंगिका समाज के समस्त पदाधिकारीगण, रामरंजन कुमार सिंह महासचिव झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ,रांची, राजकुमार भगत, कैलाश झा, विभाष कुमार मिश्रा एवं पाकुड़ की समस्त अंगिका समाज के सदस्यों ने भागीरथ तिवारी को अंग सेवा रत्न 2025 से सम्मानित करने पर खुशी जाहिर करते हुए उनके सुखद एवं गौरवशाली जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

img 20250310 wa00072062088426136941613

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर