Search

August 16, 2026 9:27 pm

अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मीरा प्रवीण सिंह।

राजकुमार भगत

पाकुड़ में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित, सुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता के लिए अटल जी का जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्शों को आत्मसात कर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मौके पर जिला महामंत्री रूपेश भगत, हिसाबी राय, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, अमृत पांडेय, दीपक साहा, धर्मेंद्र त्रिवेदी, रतन भगत, मनीष राज दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!