Search

March 26, 2026 7:39 pm

पाकुड़ में खुला आधुनिक सैलून पार्लर “द स्टाइल जोन”, लड़कों और महिलाओं के लिए अलग-अलग सुविधाएं।

पाकुड़ में एक नए और आधुनिक सैलून पार्लर द स्टाइल जोन का उद्घाटन हुआ है, जो जिला परिषद द्वारा बनाई गई मार्किट कॉम्प्लेक्स में स्थित है। इस सैलून पार्लर का नाम “द स्टाइल जोन” है और यह पाकुड़ नगर थाना के ठीक सामने स्थित है। पार्लर के मालिक राम ठाकुर ने बताया कि पाकुड़ शहर में एक बेहतरीन और आधुनिक जेंट्स विद लेडीज सैलून पार्लर की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि यह सैलून पार्लर सभी सुविधाओं से लैस है और यहां पर लड़कों और महिलाओं दोनों के लिए अलग-अलग फ्लोर पर सुविधा उपलब्ध होगी। महिलाओं के लिए कारीगर भी महिला ही होंगी जो बाहर से आ रही हैं। यह सैलून पार्लर पाकुड़ वासियों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि पहले यहां के लड़के अपने हेयर स्टाइल को सेटअप करवाने के लिए पहले बाहर जाते थे। अब यह सुविधा पाकुड़ में ही उपलब्ध होगी। द स्टाइल जोन पूर्ण रूप से वातानुकूलित है और एक नए अंदाज में पाकुड वासियों को काफी आकर्षित करेगा।

img 20250312 wa00071426622194398312876
img 20250312 wa00083901872047187042607

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर