बैठक कर विधायक ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के सभागार भवन में शुक्रवार को पेय जल की समस्या को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक हेमलाल मुर्मू , डीडीसी महेश कुमार संथालिया एवं पीएचडी विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।विधायक ने कहा बहु जलापूर्ति योजना ने लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में जल की समस्या को बढ़ा दिया है।विभागीय लापरवाही की वजह से संवेदक टहल कम्पनी ने केवल यहां लूट मचा कर योजना को फेल कर दिया।उन्होंने पीएचईडी के अभियंता को जमकर फटकार लगाया। विधायक ने कहा लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र का अधिकतर भाग पहाड़ी पर बसा हुआ है और यहां पेयजल की समस्या है। विधायक ने कहा पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल के कर्मी के आलसीपन की वजह से क्षेत्र में अधिकतर चापाकल व जलमीनार खराब है। उन्होंने कहा 15 दिन के अंदर सभी चापाकलों एवं जलमीनार को दुरुस्त करे।उन्होंने कहा जहां पेयजल की कोई सुविधा नही है वहा संबंधित प्रखण्ड के बीडीओ टैंकर से पेयजल की व्यवस्था अविलम्ब करे। साथ ही तीनो प्रखण्ड के बीडीओ आवश्यकता अनुसार चापाकल व जल मीनार ठीक करने के लिए एक मिस्त्री का टीम हमेशा तैयार रखे।कही से भी चापाकल खराब होने की सूचना मिलते ही तुरन्त टीम को भेज कर चापाकल को दुरुस्त करे।बैठक में लिट्टीपाड़ा बीडीओ, हिरणपुर बीडीओ,अमड़ापाड़ा बीडीओ,पीएचईडी के सहायक अभियंता रवि शंकर,स्पेशल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।





